यूपी चुनाव 2022 : गृह मंत्री शाह ने डोर टू डोर कैम्पेन की शुरुआत, सीएम योगी का प्रचार रद्द
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह ने शामली जिले के कैराना विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने खुद भाजपा के पर्चे लोगों को बांटे साथ ही वो पार्टी नेताओं के साथ लोगों …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह ने शामली जिले के कैराना विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने खुद भाजपा के पर्चे लोगों को बांटे साथ ही वो पार्टी नेताओं के साथ लोगों के घर-घर पहुंच जाकर वोट मांग रहे हैं।
वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज ही अलीगढ़ में डोर टू डोर कैम्पेन कर भाजपा के लिए वोट मांगने थे, लेकिन उनका आज का प्रचार कार्यक्रम रद्द हो गया है। दरअसल कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों-रोड शो और किसी भी तरह की जनसभाओं पर रोक लगाई हुई है। हालांकि आयोग ने पांच लोगों को घर घर प्रचार करने की अनुमति दी है।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022 : सपा ने शिवपाल यादव को इटावा की इस सीट से बनाया उम्मीदवार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैराना विधानसभा सीट भाजपा के लिए बहुत अहम सीट है। यहां से बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पहले भाजपा का गढ़ हुआ करता था और पश्चीमी यूपी के भाजपा के दिग्गज नेता रहे बाबू हुकुम सिंह का यह गढ़ था कभी। बता दें कि आज अमित शाह ने कैराना के टीचर्स कॉलोनी से अपने डोर टू डोर कैम्पेन को शुरू किया है। दरअसल कैराना कथित पलायन की खबरों को लेकर चर्चा में रहा है. इस बार भी इस सीट का काफी महत्व माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को क्यों बनाया कप्तान? गैरी कर्स्टन ने किया खुलासा
