UPTET Exam: 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा, बहराइच नगर के साथ इन जगहों पर बनाए गए सेंटर…
बहराइच। जिले के 15 विद्यालयों में रविवार को सुबह से टीईटी की परीक्षा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कमरे में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए …
बहराइच। जिले के 15 विद्यालयों में रविवार को सुबह से टीईटी की परीक्षा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कमरे में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही प्रवेश दिया जायेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर चंद्रपाल ने बताया कि बहराइच नगर के किसान डिग्री कॉलेज, महिला महाविद्यालय, तारा गर्ल्स इंटर कालेज के अलावा कैसरगंज और नानपारा के इंटर और डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को मास्क, सेनेटाइजर के साथ परीक्षा केंद्र आना होगा। शिक्षकों द्वारा गेट पर प्रवेश पत्र जांच के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षा कक्ष में एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे पहले ही प्रवेश दिया जायेगा।
उधर अभ्यर्थी प्रियंका मौर्य, अनुराधा सोनकर, पल्लवी गुप्ता, शहजादी और अनुष्का का कहना है कि इस बार हर हाल में टीईटी की परीक्षा पूर्ण होनी चाहिए। मालूम हो कि डेढ़ माह पूर्व पेपर आउट होने से परीक्षा रद्द हो गई थी।
भीमताल विधानसभा से कैड़ा को मिला टिकट तो 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दे दिया इस्तीफा
विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं में दल बदलने और इस्तीफा देने का जोर है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद टिकट का ख्वाब संजोए नेताओं में खलबली मच गई। शुक्रवार को भीमताल विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने अपने 300 समर्थकों के साथ सामुहिक इस्तीफा दे दिया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- भीमताल विधानसभा से कैड़ा को मिला टिकट तो 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दे दिया इस्तीफा
