यूपी चुनाव-2022: सपा के दो विधायक हुए बागी, टिकट नहीं मिला तो लगाया ये गंभीर आरोप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव की घोषणा होते ही पार्टियां सत्ता में आने के लिए विभिन्न दांव-पेंच लड़ रही हैं। वहीं पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए टिकटों का बंटवारा भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी इसी कड़ी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं और नेताओं को टिकट दिए हैं। ऐसे में जिन नेताओं को …

लखनऊ। यूपी चुनाव की घोषणा होते ही पार्टियां सत्ता में आने के लिए विभिन्न दांव-पेंच लड़ रही हैं। वहीं पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए टिकटों का बंटवारा भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी इसी कड़ी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं और नेताओं को टिकट दिए हैं। ऐसे में जिन नेताओं को टिकट नहीं मिले हैं उनमें नाराजगी साफ देखी जा रही है। सपा के भी दो विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इन लोगों ने खुलकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। सपा ने इन दोनों नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया है।

पूर्व मंत्री ने कहा- मुस्लिमों के लिए काम किए, इसलिए नहीं मिला टिकट

सपा के कद्दावर नेताओं में से एक रहे मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी विधायक व पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पूंजीपतियों को टिकट देने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र खासकर मुस्लिमों के लिए खासे काम किए हैं, शायद ये भी बात अखिलेश को पसंद नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इसी लिए इस बार सपा सुप्रीमों ने मुझे टिकट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वो 28 साल से सपा की सेवा कर रहे हैं लेकिन अब जो जनता और उनके सर्मथक कहेंगे वो, वह ही काम करेंगे।

वहीं सपा के इकराम कुरैशी के टिकट काटने पर वर्तमान प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैसी ने इकराम के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार मुझे टिकट दिया है और मैं बड़ी जीत हासिल करूंगा।

वहीं सपा ने मुरादाबाद की ही कुन्दरकी सीट से समाजवादी पार्टी नेता और विधायक हाजी रिजवान का भी टिकट काट दिया है। इससे वो भी खासे नाराज चल रहे हैं। टिकट काटने से इन दोनों नेताओं ने बगावती सुर अख्तियार कर लिया है और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से खासे नाराज चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अयोध्या में आधी आबादी पर बड़े दलों ने आज तक नहीं जताया भरोसा

संबंधित समाचार