हरदोई: बीजेपी में दिखी गुटबाजी, टिकट नहीं मिलने पर फूंका पार्टी का झंडा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद बीजेपी के ही कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फूंक रहे हैं। संडीला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फूंककर पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी का विरोध किया। रीता सिंह को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं कार्यकर्ता प्रत्याशियों के ऐलान के बाद जिले …

हरदोई। जिले में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद बीजेपी के ही कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फूंक रहे हैं। संडीला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फूंककर पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी का विरोध किया।

रीता सिंह को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं कार्यकर्ता

प्रत्याशियों के ऐलान के बाद जिले में अंदरखाने चल रही भाजपा की गुटबाजी सतह पर आ गई है और टिकट कटने के बाद अब जिले की हर विधानसभा सीट पर विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। भाजपा ने सण्डीला सीट से इस बार वर्तमान भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल का टिकट काटकर अलका अर्कवंशी को दे दिया गया है। जिसके कारण भाजपा की टिकट की दावेदार रही रीता सिंह के समर्थक हत्थे से उखड़ गए हैं। रीता सिंह के समर्थकों ने भाजपा का झंडा फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

सपा से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हुई थीं रीता

जिसके बाद समर्थकों के गुस्से को देखते हुए टिकट की आस लेकर रीता सिंह सपा की उस चौखट पर पहुंच गई है। गौरतलब हो कि टिकट की आस में कुछ दिन पहले सपा को ठुकराकर भाजपा में शामिल हुई थी। अब आगे देखना होगा कि सपा उन्हें सण्डीला से टिकट देती है कि नही। लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि कहीं रीता सिंह को भाजपा के बाद अब सपा से भी मायूसी ही हाथ लगे। कयासों का बाजार गर्म है कि सण्डीला सीट सपा सुभासपा गठबंधन के कारण सुभासपा के हिस्से में जाने की भी संभावना जताई जा रही है। सुभासपा से सुनील अर्कवंशी गठबंधन की ओर से दावेदार हो सकते है।

झंडा जलाने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में दिखी खासी नाराजगी

सण्डीला में रीता सिंह के समर्थकों द्धारा भाजपा का झंडा फूंके जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई और उनकी ओर से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। भाजपा की ओर से झंडा जलाए जाने पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नही आई है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश का शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा : अनूप नाग

संबंधित समाचार