रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली में होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और परेड के चलते दो दिनों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को 23 जनवरी और 26 जनवरी को रास्ते में रोककर चलाने और आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के मार्ग बदलने के दिशा निर्देश लखनऊ …

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली में होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और परेड के चलते दो दिनों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को 23 जनवरी और 26 जनवरी को रास्ते में रोककर चलाने और आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के मार्ग बदलने के दिशा निर्देश लखनऊ मंडल प्रशासन को भेजे हैं। इसके चलते लखनऊ के चारबाग, लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी। ऐसे में सफर से पहले यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जानकारी करना जरूरी है जिससे सफर में उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।

रास्ते में रोककर चलाया जाएगा इन ट्रेनों को

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : कोरोना संकट के बीच भारत में हो सकते हैं आईपीएल के सभी मैच, बीसीसीआई ने बनाया ये प्लान!

  • ट्रेन नं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ
  • ट्रेन नं. 20506 नई दिल्‍ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्‍सप्रेस
  • ट्रेन नं. 20504 नई दिल्‍ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्‍सप्रेस
  • ट्रेन नं. 15128 नई दिल्‍ली-बनारस काशी विश्‍वनाथ एक्‍सप्रेस
  • ट्रेन नं. 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस
  • ट्रेन नं. 12523 न्‍यूजलपाईूगुड़ी-नई दिल्‍ली सुपर फास्‍ट

लखनऊ में 24 और 26 को वाहनों का डायवर्जन रहेगा

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर चारबाग में चल रही तैयारियों के मद्देनजर दो दिनों तक वाहनों का डायवर्जन रहेगा। डीसीपी यातायात सुभाष शाक्य के अनुसार 24 जनवरी को चारबाग से लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक वाहनों का डायवर्जन किया गया है। 26 जनवरी को परेड के दौरान सुबह छह से दोपहर दो बजे से चारबाग मुख्य मार्ग पर वाहनों की एंट्री नहीं होगी। इन वाहनों को डायवर्जन रूट के जरिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-निर्वाचन आयोग ने बरेली समेत तीन जनपदों के जिलाधिकारी बदले, दो पुलिस अधीक्षक, शहर के नए जिलाधिकारी बने शिवकांत द्विवेदी

संबंधित समाचार