लखनऊ: पुलिस ने 24 घंटे में शिवा उर्फ जारा की हत्या का किया खुलासा…
लखनऊ। पारा पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में हुए शिवा उर्फ जारा खान के हत्याकांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात साफिया के हत्यारोपी पति यासीन खान (37) व यासीन की पहली पत्नी शहर बानो (27) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुराना पारा से कृष्णा नगर …
लखनऊ। पारा पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में हुए शिवा उर्फ जारा खान के हत्याकांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात साफिया के हत्यारोपी पति यासीन खान (37) व यासीन की पहली पत्नी शहर बानो (27) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुराना पारा से कृष्णा नगर रोड पर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पहली शादी की बात छिपाकर शिवा से की थी दूसरी शादी: पुलिस
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यासीन ने अपनी शादी की बात छिपाकर व खुद को हिन्दू बताकर शिवा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन करवाकर जारा खान नाम रखवा दिया था। जब शिवा को यासीन की पहली पत्नी शहर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया।
ये भी पढ़ें; रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट, जानें वजह
इसी बात को लेकर आये दिन विवाद होता था। वहीं शहर बानो और जारा के बीच भी लड़ाई होती रहती थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर जारा को खत्म करने की योजना बनाई। गत गुरुवार यासीन ने जारा की गला घोटकर हत्या कर दी और दोनों ने मिलकर शव को गद्दे में लपेट कर छिपा दिया। इसके बाद दोनों शहर से भागने की फिराक में थे।
ये भी पढ़ें; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
ये भी पढ़ें; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
