यूपी चुनाव 2022: कैराना में अमित शाह ने घर-घर जाकर किया जनसम्पर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट पर घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान गृह मंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा पांच सालों में किए गए विकास कार्यों का वर्णन करने वाले पर्चे भी जनता को वितरित किये। इलाके में सुबह …

शामली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट पर घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान गृह मंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा पांच सालों में किए गए विकास कार्यों का वर्णन करने वाले पर्चे भी जनता को वितरित किये। इलाके में सुबह से हो रही बरसात के कारण कई मर्तबा शाह का कार्यक्रम रद्द होने की अफवाहें भी उड़ती रहीं।

अमित शाह ने खराब मौसम को दरकिनार करते हुए कैराना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए मतदाताओं से घर घर वोट मांगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के लिये जी जान से जुटने की अपील की। इससे पहले कैराना पहुंचने पर शाह का सांसद प्रदीप चौधरी, गन्नामन्त्री सुरेश राणा और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने स्वागत किया। हलीपेड से शाह सीधे जनसंपर्क अभियान के लिये रवाना हुये।

शाह द्वारा घर घर जाकर जनसंपर्क करने के दौरान उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारे भी लगाते रहे। इस दौरान शाह ने कैराना के बाजार जुईवा कुआँ इलाके में उन व्यापारियों से भी मुलाकात की जो दंगों के समय पलायन कर गये थे। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि 2014 में बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने के बाद दहशत में पलायन कर अंबाला, दिल्ली, पानीपत आदि शहरों में पलायन कर चले गए थे। शाह ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि व्यापारियों ने उन्हें अब योगी सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद कोई परेशानी नहीं होने की जानकारी भी दी।

गौरतलब है इससे पहले 8 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कैराना आए थे। जहां पर उन्होंने पलायन कर वापस लौटे व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया था। चुनाव से ठीक पहले गृह मंत्री शाह के कैराना आने से भाजपा पलायन को चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश में है। जनसंपर्क अभियान के बाद शाह ने मेरठ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत के मंत्र भी दिये।

यह भी पढ़े:-फतेहपुर: पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार…

संबंधित समाचार