पहले जहां महीनों कर्फ्यू रहता था, अब वहां कावड़ यात्रा होती है : योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को गिरफ्त में लाने का जज़्बा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश में जहां पिछली सरकारों में दंगे होते थे और महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था, उन इलाकों में अब …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को गिरफ्त में लाने का जज़्बा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश में जहां पिछली सरकारों में दंगे होते थे और महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था, उन इलाकों में अब सामाजिक सौहार्द के साथ कांवड़ यात्रा होती है।

योगी ने शनिवार को यहां ‘प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम’ में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति 2017 के बाद बदली है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के कारण ही अब सरकार प्रदेश में हवाईअड्डे, एक्सप्रेस वे और चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान खोल पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के नए मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके बलबूते उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें:-वैक्सीन ने नहीं होने दिया कोरोना की लहर को खतरनाक : मुख्यमंत्री योगी

मुख्य विपक्षी दल सपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की सूची से उनकी सोच का पता चलता है। योगी ने कहा कि सपा ने कैराना, लोनी, बुलंदशहर और सहारनपुर में तमाम संगीन मुकदमों में नामजद प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इससे साफ है कि सपा की मंशा, देश में विघटन, अराजकता और विनाश की राजनीति को आगे बढ़ाने की है।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: अयाह शाह विधानसभा सीट पर इस बार वर्तमान विधायक और राज्यसभा सांसद के बीच होगी जंग…

संबंधित समाचार