बरेली: पर्यावरण प्रेमियों ने लिया जनसुनवाई पोर्टल का सहारा
बरेली, अमृत विचार। बरेली चिपको ग्रुप से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों ने अब सोशल मीडिया के साथ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने की मुहिम छेड़ दी है। बरेली कॉलेज में विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रदीप ने बताया कि उनके साथ ही कई अन्य साथियों ने शिकायत की है जिस पर वन विभाग से कोई …
बरेली, अमृत विचार। बरेली चिपको ग्रुप से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों ने अब सोशल मीडिया के साथ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने की मुहिम छेड़ दी है। बरेली कॉलेज में विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रदीप ने बताया कि उनके साथ ही कई अन्य साथियों ने शिकायत की है जिस पर वन विभाग से कोई लिखित जवाब तो नहीं आया लेकिन वन अफसर उनके पास फोन कर रहे हैं।
पर्यावरण प्रेमी शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि पेड़ों के कटान को रोकने संबंधी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर की थी। जिसके बाद उन्हें वन विभाग से फोन आया जिसमें उन्हें बताया गया कि विभाग पेड़ों का कटान नहीं रोक सकता। इसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। यह मामला नगर निगम से संबंधित है। वन विभाग को केवल पेड़ों के ट्रांसलोकेट करने की सूचना दी जाती है।
आउट ट्रांसलोकेशन में आने वाले खर्च का पैसा दिया जाता है। जिसके बाद विभाग चिन्हित पेड़ों को ट्रांसलोकेट कर देता है। उधर, प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि उन्हें मुहिम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पोर्टल पर तो बहुत सी शिकायतें आती हैं, जिसके जवाब दिए जा रहे हैं। पेड़ों को कटने से बचाने के लिए ट्रांसलोकेशन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े-
बरेली: बच्चा वार्ड की तीन स्टाफ नर्स समेत 269 मरीज कोरोना संक्रमित
