जनश्वेर मिश्र के दिखाए रास्ते से सपा को करेंगे मजबूत: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय और प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय और प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित कई नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

समाजवादी साहित्य पढ़ने पर जोर देते थे जनेश्वर मिश्र: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने जो समाजवादी रास्ता दिखाया उसे मजबूत करेंगे। पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। वह कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं समाजवादी साहित्य के अध्ययन पर बहुत जोर देते थे। प्रशिक्षण शिविरों में उनके भाषण बहुत प्रेरणाप्रद होते थे। उनसे हम सबको बहुत सीखने का मौका मिलता था। वे गंभीर से गंभीर विषय को बहुत सरलता से समझाते थे। वे पार्टी के समर्पित नेता थे।

एशिया के सबसे लंबे धर्मेंद्र सपा में शामिल

लखनऊ। एशिया के सबसे लंबे प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनको पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

46 वर्षीय धर्मेन्द्र प्रताप सिंह का सबसे लंबे कद 8 फुट 2 इंच के है। इसके अलावा हरदोई सण्डीला से पूर्व विधायक स्व. महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रतापगढ़ के सौरभ सिंह समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: बरेली: सपा ने बरेली की सभी सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, जानें…किसे कहां से मिला टिकट

संबंधित समाचार