लखनऊ: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.7 डिग्री गिरा पारा, बारिश व सर्द हवाओं के साथ लौटी गलन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वायुमंडल में निम्नदाब बढ़ने के कारण मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। एकमुश्त रिकॉर्ड 6.7 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने, बारिश व सर्द हवाओं के कारण राजधानी में गलन व कंपकंपी ने फिर से दस्तक दे दी है। सुबह से ही बारिश, 26 तक घेरे रहेंगे बादल राजधानी में शनिवार तड़के …

लखनऊ। वायुमंडल में निम्नदाब बढ़ने के कारण मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। एकमुश्त रिकॉर्ड 6.7 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने, बारिश व सर्द हवाओं के कारण राजधानी में गलन व कंपकंपी ने फिर से दस्तक दे दी है।

सुबह से ही बारिश, 26 तक घेरे रहेंगे बादल

राजधानी में शनिवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई। हालांकि दोपहर करीब 11.00 बजे बारिश समाप्त हो गई, पर दिन भर बादल छाये रहे। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 48 घंटों तक शहर में बारिश होने के प्रबल आसार हैं। वहीं 26 जनवरी तक कोहरे के प्रभाव के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, पारे में हुआ विचलन…

वहीं शहर में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। इसके कारण शनिवार का दिन बेहद सर्द रहा। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस ठंड में यह पहला मौका था जब 24 घंटे में तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस का विचलन हुआ। पारा में ये पहली बार हुआ है कि जब इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

भाजपा को 30 साल तक कोई हिला नहीं सकता: डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ/आगरा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विपक्ष के प्रत्याशियो की घोषणा के बाद अपराधीकरण का खतरा मंडराने लगा है। जो अपराधी अभी तक बिलो मे छिपे हुए थे, वे कहीं प्रत्याशी बनकर तो कहीं उनके समर्थक बनकर सामने आ रहे हैं। अपराधमुक्त यूपी में कलंक न लगे, इसके लिए भाजपा के पक्ष में मतदान जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को 30 साल तक कोई हिला नहीं.. पूरी खबर पढ़ें, यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/no-one-can-shake-bjp-for-30-years-dr-dinesh-sharma/

संबंधित समाचार