बरेली: काले कपड़े में आए लोग मामा-भांजे को उठा ले गए
बरेली,अमृत विचार। घर पर पढ़ाई कर रहे बीए के छात्र को बुलाने के लिए तीन लोग उसके घर पहुंचे। आवाज देकर बाहर बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। घर पहुंचे लोग छात्र के साथ उसके मामा को भी ले गए। छात्र की मां की ओर से थाने में तहरीर देते हुए …
बरेली,अमृत विचार। घर पर पढ़ाई कर रहे बीए के छात्र को बुलाने के लिए तीन लोग उसके घर पहुंचे। आवाज देकर बाहर बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। घर पहुंचे लोग छात्र के साथ उसके मामा को भी ले गए। छात्र की मां की ओर से थाने में तहरीर देते हुए बेटे के अपहरण की आशंका जताई गई है।
वहीं अन्य जगह की पुलिस द्वारा छात्र व उसके मामा को ले जाने की बात भी सामने आ रही है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रमपुरा गांव की रहने वाली कमला देवी शनिवार को भमौरा थाने पहुंची और बेटे के अपहरण की सूचना दी। कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा देवेंद्र साहू उर्फ रामू बीए का छात्र है।
साथ ही भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। बताया कि शनिवार की सुबह बारिश होने के चलते वह घर में पढ़ाई कर रहा था। सुबह करीब 9 बजे काले कपड़े पहने हुए तीन लोग उनके दरबाजे पर पहुंचे और रामू को आवाज देकर बाहर बुलाया। बताया कि युवक के बाहर पहुंचते ही तीनों लोगों ने युवक को काले शीशे की गाड़ी में डालकर साथ ले गए।
कमला देवी ने यह भी बताया कि गांव में ही उनके रिश्ते में लगने वाले भाई धनपाल भी रहते हैं। घर पहुंचे अज्ञात लोगों ने पहले उन्हें पकड़ा था। उसके बाद रामू के घर पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को ले जाने से कुछ देर पहले काले शीशे वाली एक सफेद गाड़ी गांव के मोड़ पर रुकी थी। इसके बाद उसमें बैठे लोगों ने गाड़ी पर लगी लाल बत्ती को निकालकर गाड़ी में रख दिया।
तब गांव में पहुंचे थे। बेटे को ले जाने के बाद थाने पहुंची कमला देवी ने तहरीर देते हुए बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। वहीं उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि अन्य जगह की पुलिस आने से पहले संबंधित थाने में सूचना दर्ज कराती है, लेकिन शनिवार को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक छात्र व उसके मामा को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
युवक के अपहरण की तहरीर महिला द्वारा दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले भी बाहर की पुलिस गांव से धनपाल को पकड़कर लेकर गई थी। युवक का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही युवक को ढूंढ लिया जाएगा।
—चमन सिंह चावड़ा, सीओ आंवला
यह भी पढ़े-
