बरेली: सुप्रिया के कार्यालय में कांग्रेसी बैनर उतरे, बजे ढोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । कांग्रेस से सपा में आने के बाद पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के कार्यालय में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कार्यालय में लगे कांग्रेसी बैनर पोस्टर भी हटा दिए गए। कार्यकर्ता पूर्व मेयर के आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच समर्थकों ने ढोल बजाकर …

बरेली, अमृत विचार । कांग्रेस से सपा में आने के बाद पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के कार्यालय में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कार्यालय में लगे कांग्रेसी बैनर पोस्टर भी हटा दिए गए। कार्यकर्ता पूर्व मेयर के आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच समर्थकों ने ढोल बजाकर खुशी मनाई और बोले अब जीत पक्की है।

दोपहर में सुप्रिया ऐरन के सपा ज्वाइन करने की खबर आने के बाद कांग्रेस के कार्यालय को सपाई रंग में रंगने की तैयारियां शुरु कर दी गईं। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन बरेली में थे नहीं इसलिए कार्यकर्ता कुछ कर नहीं सके। शाम तक यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र हो रही थी और एक दूसरे को बधाई देने तक ही सीमित थी। ऐरन दंपति के आने के बाद ही अगला कार्यक्रम तय होगा।

ये भी पढ़े-

बरेली: काले कपड़े में आए लोग मामा-भांजे को उठा ले गए

संबंधित समाचार