आज का राशिफल। 23 जनवरी,2022
मेष आज आपको घर पर काफी काम रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ेंगे। वृष आज व्यवसाय में आपको बेहतरीन धन लाभ होगा। लवमेट के साथ एकांत में समय बितायेंगे। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। …
मेष
आज आपको घर पर काफी काम रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ेंगे।
वृष
आज व्यवसाय में आपको बेहतरीन धन लाभ होगा। लवमेट के साथ एकांत में समय बितायेंगे। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। धर्म-कर्म को लेकर रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आज नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से अपना तालमेल खराब न करें। परिवार को लेकर चिंता दूर होगी।
कर्क
आज व्यापारिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य संबंधो में मधुरता रहेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। घर पर अचानक मित्रों का आगमन होगा। फोन पर रिश्तेदारों से चर्चा होगी। नई स्किल आप सीख सकते हैं।
सिंह
आज पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन उत्तम है। विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आपके व्यवहार और वाणी से लोग बेहद प्रसन्न होंगे। छोटे बच्चों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
कन्या
आज बुद्धि-विवेक से कठिन कार्यों को पूरा कर लेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप काफी सक्रिय रहेंगे। समय पर आपके काम पूर्ण हो जायेंगे। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। नए व्यापार की रूपरेखा बना सकते हैं।
तुला
आज यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको नुकसान हो सकता है। सहकर्मी आपकी कार्यशैली से नाखुश हो सकते हैं। जॉब बदलने का विचार मन में बार-बार आता रहेगा। आज शान्तचित्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें।
वश्चिक
आज दांपत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यवसाय में आपकी आमदनी बढ़ सकती है। मानसिक रूप से आप काफी सशक्त रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
धनु
आज प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में नई डील मिल सकती है। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा। आप अपनी बातों को मजबूती से रख पायेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज खरीदने का विचार बनायेंगे। बच्चे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
मकर
आपको ऐसी बातें पता चल सकती हैं जिसकी आपको उम्मीद भी न थी। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। अपने विचार और व्यवहार को सकारात्मक रखें। व्यवसाय में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ
आज जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। दिनचर्या में लापरवाही के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनपता रहेगा। विवादित मामलों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये।
मीन
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों की मदद ले सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। समाज के विशिष्ट लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
