यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी के स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट, देखें सूची…
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित कुल 30 लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान व राजेन्द्र चौधरी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं है। …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित कुल 30 लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान व राजेन्द्र चौधरी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में स्थान दिया है।
इसके साथ ही शिवपाल यादव का नाम भी स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में नहीं है। वे प्रसपा के अध्यक्ष हैं ये भी इसकी एक वजह हो सकती है। इसके अलावा इसमें जया बच्चन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी नाम है। इस लिस्ट में राम गोपाल यादव, रमेश प्रजापति, राजीव राय, सिद्धार्थ सिंह समेत कुल 30 लोगों के नाम हैं।
इन लोगों का नाम है शामिल
-मुलायम सिंह यादव ( संरक्षक , सपा)
-अखिलेश यादव ( राष्ट्रीय अध्यक्ष)
-किरनमय नन्दा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
-प्रो. रामगोपाल यादव
-जया बच्चन
-डिम्पल यादव
-नरेश उत्तम पटेल
-रामगोविंद चौधरी
-रामजी लाल सुमन
-रमेश प्रजापति
-स्वामी प्रसाद मौर्य
-हरेन्द्र मलिक
-राजपाल कश्यप
-जावेद अली
-राजीव राय
-रामआसरे विश्वकर्मा
-जगपाल दास गुर्जर
-श्याम लाल पाल
-सुधीर पंवार
-तेजेन्द्र सिंह बिक्र
-मिठाईलाल भारती
-मो. फहद
-प्रदीप तिवारी
-सिद्धार्थ सिंह
-राहुल भारती
-किरनपाल कश्यप
-सुधांकर कश्यप
-बच्ची सैंनी
-हरिशचन्द्र प्रजापति
-विनय पाल
करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को ही औपचारिक तौर पर ऐलान किया है कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का इस सीट से करीबी जुड़ाव रहा है। मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है।
यह भी पढ़ें:-महापौर संयुक्ता भाटिया ने भाजपा मुख्यालय पर किया अपर्णा यादव का स्वागत
