अमरोहा : दूसरे दिन भी बारिश से बढ़ी ठंड, सड़कों पर भरे पानी ने लोगों की बढ़ाई परेशानी
अमरोहा, अमृत विचार। रविवार को भी दूसरे दिन जिले भर में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड में इजाफा हो गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में भी चहल पहल कम ही रही। तापमान में भी गिरावट आई है। अमरोहा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्यसिस …
अमरोहा, अमृत विचार। रविवार को भी दूसरे दिन जिले भर में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड में इजाफा हो गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में भी चहल पहल कम ही रही। तापमान में भी गिरावट आई है। अमरोहा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्यसिस रहा। शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे राहगीरों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां गेहूं और गन्ने की फसल को तो फायदा है, लेकिन आलू और सरसों की फसल को नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र में भी ठंड बढ़ रही है।यहां का मौसम भी खराब हो रहा है। शनिवार की रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार की सुबह से तो बारिश हो रही है। इससे ठंड और बढ़ गई। लोगों की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मौसम में बिजली भी परेशान कर रही है। बाजार में पानी भरने से दुकानदार और राहगीरों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को ऐसे ठंड के मौसम में पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। लगतार हो रही बारिश से एकाएक जनजीवन थम सा गया है। लोग छुटटी की वजह से घरों से बाहर नहीं निकले और घर पर मौसम का आंनद लिया। ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इससे जहां गेहूं और गन्ने की फसल को फायदा है, वहीं आलू और सरसों की फसल को नुकसान भी है। जिले भर में औसतन 30 से 35 मिलीलीटर बारिश हो हुई है।
