बहराइच: जवानों ने निष्पक्ष मतदान के लिए बस स्टॉप से लेकर बाजार तक निकाला रूट मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। आचार संहिता के लागू होने के बाद बहराइच के विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को अर्ध सैनिक बल जवान उर्रा बाजार पहुंचे। सभी जवानो ने पैदल रूट मार्च किया। और लोगों को सुरक्षा के साथ वोट देने के प्रति आश्वासन दिया। बहराइच जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में है। इसको लेकर पुलिस …

बहराइच। आचार संहिता के लागू होने के बाद बहराइच के विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को अर्ध सैनिक बल जवान उर्रा बाजार पहुंचे। सभी जवानो ने पैदल रूट मार्च किया। और लोगों को सुरक्षा के साथ वोट देने के प्रति आश्वासन दिया। बहराइच जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को बलहा विधान सभा क्षेत्र के उर्रा में दो रोडवेज बस से 100 से अधिक अर्ध सैनिक बल के जवान पहुंचे।

जवानों ने अंबेडकर पार्क से लेकर पूरे बाजार का पैदल रूट मार्च किया। इसके बाद लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही। रूट मार्च के दौरान मोतीपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। पैदल रूट मार्च के बाद सभी वापस दूसरे गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान काफी संख्या में जवान मौजूद रहे। जवानों को देखने के लिए बजार में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। जिस में ग्रामीणों से सहयोग मांगने की अपील की।

पूर्व मंत्री के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लघंन का मुकदमा

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने की पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले मे पूर्व कैबिनेट मन्त्री एंव हर्रैया विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस सूत्रो ने बताया कि राजकिशोर सिंह द्वारा गोपीनाथपुर मे अपने समर्थकों के साथ भीड़ एकत्र करके धारा 144 का उल्लंघन किया है। इस मामले मे पूर्व कैबिनेट मन्त्री,दिनेश कुमार वर्मा तथा 33 अन्य अज्ञात समर्थको के विरूद्व धारा 188,269 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: धराशाई व्यवस्था ने बढ़ाया शिक्षक बनने का इंतजार! कई को नहीं मिली परीक्षा केंद्र में एंट्री

संबंधित समाचार