दिशा पाटनी ने ‘ये काली काली आंखें’ पर किया बेहद जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस ने दिया ये रियक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने ‘ये काली काली आंखें’ पर डांस किया है। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस गाने में दिशा को बोल्ड ड्रेस पहनकर ये काली काली आंखें गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दिशा पाटनी ये काली काली आंखें नामक हाल ही में …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने ‘ये काली काली आंखें’ पर डांस किया है। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस गाने में दिशा को बोल्ड ड्रेस पहनकर ये काली काली आंखें गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दिशा पाटनी ये काली काली आंखें नामक हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज के टाइटल ट्रैक पर डांस किया है।

यह एक प्रमोशनल गाना है। दिशा पाटनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘शांत नहीं रह सकती क्योंकि यह काली-काली आंखें गाना आ गया हैl हमारे साथ डांस करिए। इसमें उन्होंने दो पोनीटेल बांध रखी हैं और मेकअप कर रखा हैl इसके अलावा वह डांस करती हुई नजर आ रही हैl उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैंl इस मौके पर दिशा पाटनी काफी सिजलिंग डांस कर रही हैंl

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

दिशा पाटनी के वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, ‘पूरे गाने की वाट लगा दी’

दिशा पाटनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘शांत नहीं रह सकती क्योंकि यह काली-काली आंखें गाना आ गया हैl हमारे साथ डांस करिएl’ इसपर कई लोग अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैंl एक फैन ने लिखा है, ‘नाक की सर्जरी क्यों करवाई?’ वहीं कुछ लोग नाराज होते हुए दिख रहे हैंl वहीं एक फैन ने लिखा है, ‘पूरे गाने की वाट लगा दीl’ वहीं एक फैन ने लिखा है, ‘ना अच्छा, नहीं है और मेकअप भी अच्छा नहीं है और गाने को भी खराब बनाया गया हैl’ वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘कुछ तो शर्म कर लोl’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘भाई कोई गाना तो छोड़ दोl’ एक अन्य ने लिखा है, ‘एक और गाने को मार दियाl’ एक अन्य ने लिखा है, ‘रिमिक्स बनाना बंद करो, प्लीज बच्चे के ऊपर तरस खाओl’

यह भी पढ़ें:-पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश, दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

संबंधित समाचार