अयोध्या: जिले में शीतलहर का कहर जारी, ठंड और बारिश से कांपे लोग….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में बला की शीतलहरी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। रविवार को भी यहां बादल बरसे तो ठिठुरन और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो अभी 31 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली लेकिन लोग अब सर्दी से राहत की दुआएं जरूर मांग रहे हैं। बारिश से ठिठुरन में …

अयोध्या। जिले में बला की शीतलहरी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। रविवार को भी यहां बादल बरसे तो ठिठुरन और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो अभी 31 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली लेकिन लोग अब सर्दी से राहत की दुआएं जरूर मांग रहे हैं।

बारिश से ठिठुरन में हुआ जबरदस्त इजाफा

रविवार दोपहर बाद फिर मौसम ने तीखे तेवर अख्तियार कर लिए हैं। सर्द हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट रहीं हैं। सर्दी के मिजाज में नर्मी नहीं आ रही है। सप्ताह भर से बरकरार सर्दी के तेवर रोज तीखे हो रहे हैं। शनिवार को हुई बारिश के बाद ठिठुरन में जबरदस्त इजाफा हो गया है। सर्दी और शीतलहरी के कारण शनिवार रात रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

रैन बसेरों ने ठंड से बचने के नहीं पर्याप्त इंतजाम

दोनों स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शनिवार रात को नहीं की गई थी। रैन बसेरे में भी ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। जिसकी वजह से रैन बरसे में रुकने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं रविवार को छुट्टी का लुत्फ सर्दी की सिहरन ले उड़ी। लोगों ने घूमने टहलने के बजाए घरों में ही दुबका रहना मुनासिब समझा। घरों में बच्चों और बुजुर्गों को राहत देने के लिए हीटर और जलावन का इंतजाम किए गए। सबसे ज्यादा परेशानी बाईक सवार लोगों को उठानी पड़ी।

थोड़ी देर धूप खिलने के बाद शुरू हो गई बारिश

ठंड के कारण जरूरी कामों से निकले लोगों को सर्द थपेड़ों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली लेकिन लोगों को कोई राहत नहीं मिली और शाम को पानी भी बरस गया। कुछ देर बाद ही गलन और शीतलहरी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। आसमान पर छाए कुहासे की वजह से ठिठुरन में बढ़ोतरी हो गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम की ओर से रविवार को भी मौसम एलर्ट जारी किया गया।

अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के साथ 5.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान माईनस 2.4  और न्यूनतम तापमान प्लस 4.2 रेकार्ड किया गया है। आगामी चौबीस घंटों में हल्के से मध्यम बादल और कोहरे के छाए रहने की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी सम्भावना जताई गई है। हवा सामान्य गति से पूर्वी दिशा में चलेगी।

ये भी पढ़ें; महिलाओं के लिए वरदान है अंजीर, प्रजनन क्षमता समेत हार्मोनल समस्या को करेगा दुरस्त

संबंधित समाचार