अयोध्या: सप्ताह भर से लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका…
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक सप्ताह से लापता युवक का शव एक रविवार को एक कुएं से बरामद किया गया है। लोगों ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। …
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक सप्ताह से लापता युवक का शव एक रविवार को एक कुएं से बरामद किया गया है। लोगों ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। युवक बीते शनिवार 15 जनवरी से लापता था।
खेत की रखवाली करने गया था युवक, घर नहीं लौटा तो परिजन थे परेशान
परिवार वालों के अनुसार ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर निवासी चुन्नीलाल पुत्र रामदास उम्र करीब 32 वर्ष बीते शनिवार को शाम के घर से सांड से फसल रखवाली करने अपने खेत गया था। खेत से देर रात तक युवक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को सुबह उसका खेतों के बीच स्थित कुएं में मिला शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने परिवार और पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें: Punjab Election 2022: भाजपा नीत गठबंधन करीब 70 सीट पर उतारेगा सिख उम्मीदवार
थानाध्यक्ष संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष खंडासा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के रहस्य का पर्दा उठ सकेगा। वहीं ग्रामीणों की ओर से युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। परिवार की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें: Goa Election: भाजपा छोड़ने के बाद पूर्व सीएम पारसेकर ने की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश सांसद का मुस्लिम होने के नाते ब्रिटिश मंत्रिमंडल से निकाले जाने का आरोप
