लखनऊ: मुफ्त सफर की सुविधा मिलने पर परीक्षार्थियों ने जताई खुशी, कही ये बात…
लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न शहरों से टीईटी परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। सोशल मीडिया के ट्विटर एकांउट से लेकर परीक्षार्थियों ने रोडवेज और सिटी बसों में मिली इस सुविधा की जानकारी फेसबुक पर भी दी। बहराइच से आई परीक्षार्थी आयशा खातून ने …
लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न शहरों से टीईटी परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। सोशल मीडिया के ट्विटर एकांउट से लेकर परीक्षार्थियों ने रोडवेज और सिटी बसों में मिली इस सुविधा की जानकारी फेसबुक पर भी दी। बहराइच से आई परीक्षार्थी आयशा खातून ने बसों में मिली सुविधा के बारे में एआरएम प्रशांत दीक्षित को धन्यवाद दिया। उन्होंने एआरएम से यह भी कहा कि बसों को पकड़ने में परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: चोरी कर औने-पौने दामों पर बेचते थे माल, अब हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
बस की मुफ्त यात्रा से खुश दिखे टीईटी अभ्यर्थी
टीईटी परीक्षार्थियों ने रविवार को परीक्षा के दौरान निशुल्क सिटी बसों का इस्तेमाल किया। हलांकि रोडवेज और सिटी बसों को इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की संख्या कम रही। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार परीक्षार्थी प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज और सिटी बस में फ्री में सफर करते रहे।
रविवार शाम तक सिटी बसों से तकरीबन तीन हजार परीक्षार्थियों ने नि:शुल्क सफर किया। परीक्षा के बाद राजधानी में इधर-उधर घूमने के लिए भी सिटी बसों में पहुंचे। टीईटी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक रोडवेज बसों की निशुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में टीईटी परीक्षार्थी सोमवार रात बारह बजे तक प्रवेश पत्र दिखाकर यूपी के किसी भी हिस्से में फ्री सफर कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव में न हो कोई चूक, ट्रेनिंग देने में जुटे हैं मास्टर ट्रेनर
