लखनऊ: मूल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता सॉल्वर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रविवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2021 के दौरान जौनपुर के एक परीक्षा केंद्र में मूल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू सिंह उर्फ अर्नव सिंह बिहार के वैशाली जिले के देसरी थानांतर्गत जाफराबाद का रहने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रविवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2021 के दौरान जौनपुर के एक परीक्षा केंद्र में मूल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू सिंह उर्फ अर्नव सिंह बिहार के वैशाली जिले के देसरी थानांतर्गत जाफराबाद का रहने वाला है।

फर्जी आधार कार्ड पर परीक्षा दे रहा था सॉल्वर गैंग का सदस्य

एसटीएफ की ओर से बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जौनपुर के सरायख्वाज थानांतर्गत सुल्तानपुर गौर स्थित ऋषिकेश एजुकेश्नल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टीईटी परीक्षा में मूल अभ्यर्थी रंजीतपुर निवासी प्रताप यादव की जगह सॉल्वर गैंग का एक सदस्य परीक्षा दे रहा है। एसटीएफ ने केंद्र के प्रधानाचार्य व स्टेटिक मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सॉल्वर गैंग के पप्पू सिंह उर्फ अर्नव सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।

मूल अभ्यर्थी का मित्र होने की बताई बात

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मूल अभ्यर्थी महेन्द्र प्रताप यादव का मित्र है। दोनों की राजीव गांधी बीएड कॉलेज धारवाड़ चेन्नई से एक साथ बीएड कर रहे थे, तभी से मित्रता हो गयी थी। इसी मित्रता के कारण वह महेन्द्र प्रताप यादव के स्थान पर परीक्षा देने के लिये तैयार हो गया था। उसने महेन्द्र प्रताप यादव के नाम, पता पर अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लिया था और इस परीक्षा में उसके स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहा था। हालांकि एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: मुफ्त सफर की सुविधा मिलने पर परीक्षार्थियों ने जताई खुशी, कही ये बात…

संबंधित समाचार