लखीमपुर-खीरी: भाजपा में गुटबाजी भीतरघात से जूझेगी सदर सीट
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर सीट पर भाजपा को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है इसका प्रमुख कारण हैं मौजूदा विधायक और ब्लाक प्रमुख के बीच हुआ भारी विवाद उसके बाद सदर सीट के लिए ब्लाक प्रमुख का दावेदारी करना और टिकट न मिलना यह सब दर्शाता है कि भाजपा में अंदर खाने विरोध हो …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर सीट पर भाजपा को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है इसका प्रमुख कारण हैं मौजूदा विधायक और ब्लाक प्रमुख के बीच हुआ भारी विवाद उसके बाद सदर सीट के लिए ब्लाक प्रमुख का दावेदारी करना और टिकट न मिलना यह सब दर्शाता है कि भाजपा में अंदर खाने विरोध हो सकता है इसके अलावा भी कई और मामले है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में मौजूदा विधायक योगेश वर्मा और भाजपा से नकहा ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच बीडीसी के पर्चा वापसी को लेकर जमकर हाथापाई हुई थी जिसमे ब्लाक प्रमुख के भाई संजय गुप्ता ने विधायक योगेश वर्मा पर पिस्टल तान दी थी और दोनो के समर्थकों के बीच भारी नारेबाजी हुई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
जिसके बाद विधायक की शिकायत पर संजय गुप्ता पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की थी हालांकि विधायक और ब्लाक प्रमुख की पुरानी रंजिश भी चली आ रही है इसी लिए विधायक योगेश वर्मा को राजनीतिक पटक देने के लिए पवन गुप्ता ने सदर सीट पर दावेदारी की थी लेकिन उनको टिकट नही मिला इसके अलावा भी कई दिग्गज सदर सीट से दावेदारी ठोक रहे थे इन दावेदारो में महिलाए भी शामिल थी लेकिन भाजपा ने मौजूदा विधायक को ही चुनाव मैदान में उतार दिया इससे खटास और बढ़ गई भाजपाई सूत्रों से पता चला है कि कई दिग्गज टिकट न मिलने से वह पार्टी से काफी नाराज हैं उन्होंने अंदर खाने विरोध भी शुरू कर दिया है इससे सदर सीट भितरघात का शिकार हो रही है।
भाजपा के जिले में हैं दो गुट
जिले की भाजपा दो गुटों में बटी है एक तो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का गुट और दूसरा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह का गुट मंत्री के गुट में सदर विधायक योगेश वर्मा शामिल हैं। और वह हर दम मंत्री के साथ ही देखे जाते हैं और जिला अध्यक्ष गुट में ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता व अन्य कई भाजपा नेता शामिल है इसकी झलक कई जगह देखने को मिली है।
यह थे सदर सीट से प्रमुख दावेदार
वर्तमान विधायक योगेश वर्मा, ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, अर्बन कॉपरेटिव बैंक की चेयरमैन पुष्पा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पत्नी पूजा सिंह, अखिलेश वर्मा, प्रीती वर्मा, रूबी वर्मा, अनूप शुक्ला, सुनील चैहान, मंजू गुप्ता, अम्बुज गुप्ता आदि।
