बहराइच: 10660 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1259 रहे वंचित, ये रही वजह…
बहराइच। जिले में छिटपुट बारिश के बीच रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हुई। हालांकि प्रवेश पत्र में फोटो मिसमैच व अंकपत्र की मूल कॉपी न होने पर कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इसको लेकर केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों पालियों में 1259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी …
बहराइच। जिले में छिटपुट बारिश के बीच रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हुई। हालांकि प्रवेश पत्र में फोटो मिसमैच व अंकपत्र की मूल कॉपी न होने पर कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इसको लेकर केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों पालियों में 1259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। डीएम व एसपी ने इग्जाम केंद्रों का जायजा लिया।
टीईटी परीक्षा के दौरान कड़े रहे सुरक्षा प्रबंध
जिले में दो शिक्षक पात्रता इग्जाम को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सीसी कैमरे के साथ ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चैधरी केंद्रों पर इग्जाम की शुचिता जांचते नजर आए। सीसी कैमरे में रिकार्ड हुई इग्जाम की गतिविधियों को भी अधिकारियों ने परखा। नगर क्षेत्र के इंटर कॉलेज और महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सुबह से ही अभ्यर्थी इग्जाम केंद्र पर एकत्रित हुए। प्रवेश पत्र देखकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गय। वैद्य भगवानदीन इंटर कालेज इग्जाम केंद्र पर पहुंचे उर्रा बाजार निवासी संदीप मौर्य ने बताया कि अंकपत्र की मूल कापी नहीं थी। जिससे प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थी अनुराधा ने बताया कि प्रवेश पत्र में फोटो धुंधला होने के चलते शिक्षकों ने प्रवेश देने में आनाकानी की। जिससे सभी को काफी दिक्कत हुई।
बताते चले कि पहली पाली में 7484 परीक्षाथी पंजीकृत रहे। इनमें 6794 ने इग्जाम दिया। 690 परीक्षार्थी पहले पाली में गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई। इसमें 4435 परीक्षाथर््िायों के सापेक्ष 3866 ही शामिल हुए। 11919 के सापेक्ष दोनों पालियों में 10660 परीक्षार्थी सम्मलित हुए, जबकि 1259 परीक्षा परीक्षा देने केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों को पहले ही मूल अंकपत्र लाने के निर्देश दिए गए थे। नियमों के तहत छात्रों को प्रवेश दिया गया है।
डॉ. चंद्रपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, बहराइच
ये भी पढ़ें; लखीमपुर-खीरी: भाजपा में गुटबाजी भीतरघात से जूझेगी सदर सीट
