लखनऊ: यूपी में कम होने लगे हैं कोरोना के नये मामले, ये बनी वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनो से न सिर्फ कोरोना के नये मामलों के प्रतिशत में कमी आयी है बल्कि वैश्विक महामारी से निजात पाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से रविवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 13 हजार 830 नये मामले …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनो से न सिर्फ कोरोना के नये मामलों के प्रतिशत में कमी आयी है बल्कि वैश्विक महामारी से निजात पाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से रविवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 13 हजार 830 नये मामले सामने आये है।

16 हजार से अधिक लोगों को मिली बीमारी से निजात

इस अवधि में 16 हजार 521 लोगों को बीमारी से निजात मिली। राज्य में फिलहाल 93 हजार 757 मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमें ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में है। राज्य में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल यानी 22 जनवरी को एक दिन में 22 लाख पांच हजार 93 कोरोना की खुराकें दी गयी।

यूपी में 14 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी पहली डोज…

प्रदेश में 14 करोड़ 37 लाख से अधिक व्यस्कों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जो उनकी जनसंख्या का 97.48 प्रतिशत है वहीं नौ करोड़ 55 लाख से अधिक व्यस्क टीके की दोनो खुराक ले चुके हैं। सूत्रों ने ताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 78 लाख 84 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 55.66 प्रतिशत है वहीं सात लाख 69 हजार 818 प्रीकॉशन डोज दी गयी हैं।

कोविड से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करने की अपील की है। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

ये भी पढ़ें: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु बनी चैंपियन, खिताबी सूखा किया दूर…

संबंधित समाचार