बरेली: निर्वाचन ड्यूटी में शिक्षकों की कोरोना से बचाव की मांग
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के संबंध में शिक्षकों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था ओर मतदान की व्यवस्था कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से भेजे पत्र के अनुसार कोविड संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के संबंध में शिक्षकों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था ओर मतदान की व्यवस्था कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से भेजे पत्र के अनुसार कोविड संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। पिछली बार भी महामारी की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव कराए गए थे। इस दौरान ड्यूटी में लगे सैकड़ों शिक्षकों को जान से हाथ धोना पड़ा था।
पिछली बार की तरह ही इस बार की स्थितियों को देख लोग भयभीत हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में पोलिंग पार्टी के कर्मिकों के प्रशिक्षण स्थल, पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों के लिए रवानगी स्थल पर पहुंचने व मतगणना स्थलों पर भीड़ होती है। ऐसें में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। पोलिंग पार्टियों की बसों में कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही लोगों को बैठाने और रवानगी के लिए ट्रकों का प्रयोग नहीं करने के लिए कहा गया है।
शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने बताया कि मतदान के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण निर्वाचन ड्यूटी में लगे शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाते इसके लिए ब्लॉक या तहसील मुख्यालय पर मतदान की व्यवस्था हो। ताकि शतप्रतिशत कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
