बरेली: प्रत्याशी तय नहीं कर पा रहे नामांकन की तारीख, 5 दिन बचे
बरेली, अमृत विचार। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए अभी तक तारीख तय नहीं कर सके हैं। जबकि नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों के समक्ष महज पांच दिन शेष बचे हैं। 21 जनवरी को नामांकन शुरू होने वाले दिन नामांकन फार्म प्रत्याशियों ने मंगवाए। इसके बाद दो दिन अवकाश …
बरेली, अमृत विचार। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए अभी तक तारीख तय नहीं कर सके हैं। जबकि नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों के समक्ष महज पांच दिन शेष बचे हैं। 21 जनवरी को नामांकन शुरू होने वाले दिन नामांकन फार्म प्रत्याशियों ने मंगवाए। इसके बाद दो दिन अवकाश होने की वजह से नामांकन नहीं हुए।
अब सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार का दिन बचा है। बुधवार को 26 जनवरी होने की वजह से नामांकन नहीं होंगे। पहले दिन 108 फार्म नौ विधानसभा के रिटर्निंग अफसरों के यहां से प्रत्याशियों ने मंगाए। एक फार्म में 30 से ज्यादा पेज हैं। पहले से हाईटेक हुए नामांकन फार्म को भरवाने के लिए प्रत्याशी सीनियर अधिवक्ता के यहां के चक्कर लगा रहे हैं। भाजपा ने सबसे पहले टिकटों की घोषणा की। नामांकन फार्म मंगवाने में भी भाजपा के प्रत्याशी आगे रहे।
भाजपा के सूत्र बताते हैं कि कैंट और शहर के प्रत्याशी नामांकन कराने से पहले मीडिया प्रभारी का चयन करने में जुटे हैं। इधर, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि सोमवार को भाजपा के कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल और शहर सीट के प्रत्याशी डा. अरुण कुमार नामांकन कराएंगे। करीब 11 बजे नामांकन कराने के लिए दोनों प्रत्याशी दो-दो प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
