लखनऊ: हवाला कारोबारी आयकर विभाग की रडार पर, तीन करोड़ नकदी बरामद…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के रकाबगंज में बैठ कर पूरे प्रदेश में हवाला का रैकेट चलाने वाले एक कारोबारी को रविवार देर रात को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर हिरासत में लिया है। जिसके पास से टीम को करीब तीन करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई है। चुनाव में पैसा खपाने के लिए हवाला का लिया …

लखनऊ। राजधानी के रकाबगंज में बैठ कर पूरे प्रदेश में हवाला का रैकेट चलाने वाले एक कारोबारी को रविवार देर रात को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर हिरासत में लिया है। जिसके पास से टीम को करीब तीन करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई है।

चुनाव में पैसा खपाने के लिए हवाला का लिया जा रहा सहारा

जिसके बाद परिसर को सील कर टीम देर रात तक छानबीन करने में जुटी रही। सूत्रों की माने तो  विधानसभा चुनाव में धन का अवैध रूप से प्रयोग करने के लिए इस नेटवर्क का सहारा लिया जा रहा था। आरोपी अपने मकसद में कामयाब होते कि इससे पहले ही आयकर विभाग के रडार पर चढ़ गए। हालांकि देर रात खबर लिखे जाने तक टीम आरोपी से पूछताछ कर छानबीन में जुटी रही ।

दो कारोबारियों के यहां चल रहा सर्च ऑपरेशन…

विभागीय सूत्रों की माने तो जिन दो कारोबारियों के यहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है, वे परोक्ष रूप से सुपारी के कारोबारी बताए जा रहे हैं। आयकर की जांच टीमों को इसके पूर्व गोंडा में बड़े पैमाने पर नकदी बरामद होने के बाद सुराग मिले थे। इसके आधार पर लखनऊ के रकाबगंज में छापेमारी शुरू हुई। आयकर सूत्रों के अनुसार पहले एक कारोबारी के पास 35 लाख रुपए बरामद हुए।

इसके बाद उसने एक और नाम बताया। वहां ढाई करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया। कैश को कारोबारी ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था। जब राज खुला तो खुलता चला गया। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयकर की टीमें छापेमारी कर सकती है।

10 लाख कैश मिलने पर आयकर विभाग को करें सूचित: आयोग

चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि यदि कहीं भारी मात्रा में कैश बरामद होता है। मोटे तौर पर 10 लाख या इससे अधिक कैश मिलने पर आयकर विभाग को सूचना देना अनिवार्य है। गोंडा के करनैलगंज में जिन लोगों से रुपए बरामद हुए वो उनका हिसाब नहीं दे पाए। आयकर की टीमों को तुरंत सूचित किया गया। आयकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो लखनऊ के हवाला कारोबारी का नाम सामने आया। बिना देरी किए लखनऊ मुख्यालय को सूचना दी गई और कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: बरेली: अब शाहजहांपुर पुलिस करेगी बिना मान्यता के अस्पताल की जांच

संबंधित समाचार