लखनऊ: मायावती को सता रहा सीबीआई का डर: पीएल पुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस ने बसपा प्रमुख मायावती पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि मायावती को सीबीआई का डर सता रहा है। इसलिए वह बौखलाहट में कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। जबकि दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज …

लखनऊ। कांग्रेस ने बसपा प्रमुख मायावती पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि मायावती को सीबीआई का डर सता रहा है। इसलिए वह बौखलाहट में कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। जबकि दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है।

दलितों पर हुए अत्याचारों पर खामोश रहती हैं मायावती: पुनिया

पुनिया ने कहा कि तीन बार भाजपा के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने वाली मायावती ने आखिर पिछले पांच वर्षों से प्रदेश में हुए दलित उत्पीड़नों के खिलाफ एक भी शब्द क्यों नहीं बोला? हाथरस की दलित बेटी के उत्पीड़न का मामला रहा हो, उसकी नृशंस हत्या करके पुलिस द्वारा उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ रातों-रात दाह संस्कार करने का विषय रहा हो, लेकिन मायावती सीबीआई के डर से चुप्पी साधे रहीं और आज चुनाव के ऐन वक्त में भाजपा प्रवक्ता के तौर पर दलित समाज को गुमराह करने का काम कर रहीं हैं।

पूर्व सांसद ने कहा कि मायावती हर चुनाव में दलित और गरीब विरोधी भाजपा को चुनाव जिताने के लिए कांग्रेस पर ही हमलावर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भाजपा की ‘‘बी टीम ’’ के रूप में लगातार काम कर रही है।

पुनिया ने कहा कि तमाम दलित आदिवासी उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा किए गए आंदोलन मीडिया की सुर्खियों में रहे, जिसे समूचे देश ने देखा है। प्रत्येक दलित उत्पीड़न के खिलाफ अकेले कांग्रेस ने ही पुरजोर आवाज उठाई और दोषियों को अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मायावती की दलित विरोधी मानसिकता और राजनीतिक षड्यंत्रकारी सोच को आज पूरा अनुसूचित जाति-जनजाति समाज समझ चुका है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: हवाला कारोबारी आयकर विभाग की रडार पर, तीन करोड़ नकदी बरामद…

संबंधित समाचार