UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग से की अमित शाह की शिकायत, कैराना में कोरोना नियम तोड़ने के लगाए आरोप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह की शिकायत निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमित शाह और उनके समर्थकों ने कैराना में शनिवार को घर-घर चुनाव प्रचार के दौरान पर्चे बांटते और जनसंपर्क करते हुए कोरोना नियमों का सरेआम उल्लंघन किया है। इसके साथ …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह की शिकायत निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमित शाह और उनके समर्थकों ने कैराना में शनिवार को घर-घर चुनाव प्रचार के दौरान पर्चे बांटते और जनसंपर्क करते हुए कोरोना नियमों का सरेआम उल्लंघन किया है।

इसके साथ ही कहा गया है कि आयोग ने प्रचार के लिए डोर-टू डोर कैंपेन की अनुमति तो दे रखी है लेकिन उस दिन तक सिर्फ 5 लोगों की टोली को इसके लिए अनुमति थी। शनिवार शाम में आयोग ने इस संख्या को बढ़ाकर 10 कर दिया। जबकि शामली के कैराना कस्बे की तंग गलियों में अमित शाह के डोर-टू डोर कैंपेन के दौरान दस से कई गुना ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी।

इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को दिए शिकायती पत्र में बीजेपी और शाह के खिलाफ शीघ्र, सख्त और समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।

पढ़ें- भाजपा की कैंट विधानसभा सीट को लेकर पार्टी में गहमागहमी,कौन होगा उम्मीदवार?

संबंधित समाचार