UP Election 2022: राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, हिन्दू-मुस्लिम और जिन्ना को लेकर कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने चुनाव से पहले विवादित बयान दिया। योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगले ढाई महीने तक हिन्दू मुस्लिम और जिन्ना का भूत उत्तर प्रदेश में रहेगा। जनता को इनके प्रवचनों में नहीं आना है। राकेश टिकैत से जब किसानों के वोट देने पर सवाल …

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने चुनाव से पहले विवादित बयान दिया। योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगले ढाई महीने तक हिन्दू मुस्लिम और जिन्ना का भूत उत्तर प्रदेश में रहेगा। जनता को इनके प्रवचनों में नहीं आना है।

राकेश टिकैत से जब किसानों के वोट देने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 13 महीने दिल्ली में ट्रेनिंग होने के बाद में अगर चुनाव में बताना पड़ेगा कि हमारा स्टैंड क्या रहेगा। इसका मतलब ट्रेनिंग अच्छी नहीं रही। आधे रेट में फसल बेचकर अभी चुनाव में बताना पड़ेगा कि क्या करना है? ये सब होशियार हैं अपना काम कर लेंगे।

पढ़ें- UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर ने दिया विवादित बयान, कहा- बीजेपी में झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है…

संबंधित समाचार