इटावा के निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में जिलाधिकारी श्रुति सिंह और अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मी आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। निलंबित कर्मी श्याम राज गुप्ता ने पत्र लिख कर कहा कि वह गणतंत्र दिवस पर राजस्व परिषद मुख्यालय विधानसभा के सामने आत्मदाह करेगा। पत्र में लिखा है …
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में जिलाधिकारी श्रुति सिंह और अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मी आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
निलंबित कर्मी श्याम राज गुप्ता ने पत्र लिख कर कहा कि वह गणतंत्र दिवस पर राजस्व परिषद मुख्यालय विधानसभा के सामने आत्मदाह करेगा। पत्र में लिखा है कि अंधे कानून की तरह डीएम एडीएम इटावा में काम कर रहे है।
61 कलेक्ट्रेट कर्मियों का तबादला बड़े पैमाने पर धन लेकर किया गया था जिसकी शिकायत किये जाने पर डीएम, एडीएम ने उसे निलंबित कर दिया गया। पत्र में डीएम और एडीएम पर गंभीर आरोप लगा दोनो को मुख्यमंत्री की छवि खराब करने वाला अधिकारी बताया है।
पढ़ें- गरीब और मध्य वर्ग के लोग मोदी सरकार की ‘आर्थिक महामारी’ के शिकार हुए: राहुल गांधी
