रायबरेली: सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पांच साल तक विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीटा गया लेकिन बछरावां विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज सुखलिया पूरासी गांव में विकास की किरण नहीं फूट सकी। नतीजा सामने है, चुनाव के दौरान वोट लेने वालों के दरवाजे ग्रामीणों ने गांव में बंद कर दिए हैं। विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन …

रायबरेली। पांच साल तक विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीटा गया लेकिन बछरावां विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज सुखलिया पूरासी गांव में विकास की किरण नहीं फूट सकी। नतीजा सामने है, चुनाव के दौरान वोट लेने वालों के दरवाजे ग्रामीणों ने गांव में बंद कर दिए हैं। विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया तो साथ ही मतदान बहिष्कार का बैनर टांग दिया है।

विधानसभा चुनाव आते ही लोगों का जन प्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा भी सामने आ रहा है। अभी कुछ दिन पहले लालगंज के कल्लू का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव की कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया था। अब सुखलिया पूरासी गांव के लोग भी इसी राह पर आ गए हैं। आजादी के बाद से अभी तक गांव में पक्की सड़क नहीं बन सकी है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई तो ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर दिया। चार दिन हुई बरसात से सड़क पर कीचड़ हो गया। वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हुआ तो ग्रामीणों ने गांव के बाहर बैनर टांग दिया जिस पर उन्होंने मतदान बहिष्कार करने की बात लिखी है। साथ ही ग्रामीणों ने लिखा है कि नेताओं का इस गांव में आना मना है।

पढ़ें- ‘एक मौका केजरीवाल को’ दिल्ली के CM ने चुनावी राज्यों के लिए शुरू किया अभियान, दिल्लीवासियों को सौंपा ये काम…

ग्रामीण वीरेंद्र कुमार यादव, विवेक यादव, शिखा सिंह,देवदत्त,सचिन, अमन, रेखा, मलखान सिंह, मेवालाल, जगदीश शंकर आदि ने बताया कि गांव की आबादी दो सौ से अधिक है। गांव से जाने वाला कच्चा रास्ता कई गांवो को मिलाता है जिसके चलते हजारों की संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन इस मार्ग का प्रयोग आवागमन के लिए करते हैं।इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों की इस सड़क पर नजर नहीं पड़ी।जिसके चलते ग्रामीणों को बरसात के समय आवागमन में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि उनकी तरफ ध्यान नहीं देते तो वह मतदान करने ही क्यों जाएं।

सत्ता में रहने पर भाजपा सरकार ने गड्ढामुक्त सड़क होने का दावा किया। जिसका सच अब सामने आ रहा है।  लालगंज के बहाई में लोगों ने सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।

बदहाली का आलम इस कदर है कि लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है। जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ही गांव में बैनर व पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। यही हाल लालगंज के बहाई गांव का भी जहां भी लोग सड़क न होने से परेशान हैं।

पढ़ें- रायबरेली: अस्थाई गौशाला को लेकर एमएलसी और जिला प्रशासन आमने-सामने, जानें मामला

संबंधित समाचार