बहराइच: ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, इस बात पर जताई नाराजगी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अमवाभारी गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इस बार मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सभी ने ग्राम प्रधान पर नाली निर्माण न कराए जाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के बाद सभी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान आरिफ खान से नाराज …

बहराइच। अमवाभारी गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इस बार मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सभी ने ग्राम प्रधान पर नाली निर्माण न कराए जाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के बाद सभी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है।

ग्राम प्रधान आरिफ खान से नाराज हैं ग्रामीण

बहराइच जिले के रिसिया विकास खंड क्षेत्र के अमवाभारी मोहरबा के ग्राम प्रधान आरिफ खान हैं। गांव निवासी करमान खां, सलमान, रज्जन, शेरे खां, शेबू आदि का कहना है कि गांव में नाली निर्माण नहीं है। जिससे ग्रामीणों के घर में गंदा और बारिश का पानी घुस रहा है। इस बारे में ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि को भी अवगत कराया। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी एवं गहनों के साथ यात्रा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

नाली न बनने से ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

सड़क पर पानी भरने से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। इससे नाराज ग्रामीण सोमवार को प्रदर्शन करने लगे। सभी का कहना है कि ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सभी ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रशासन ग्राम प्रधान के हठधर्मिता की जांच कर नाली का निर्माण करवाए। इस दौरान हारून खां, वाले खान, कादिर समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, दो लोगों की मौत, कई घायल…

ये भी पढ़ें: अयोध्या: जिले की सियासत में सेन परिवार की है सबसे मजबूत जड़, ये रहे कारण…

संबंधित समाचार