सपा नेता का ऑडियो हुआ वायरल, ‘बाबा’ के समर्थन में बोलते आए नजर, अब दर्ज कराई FIR…
लखनऊ। यूपी चुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। वहीं चुनाव में जीत हासिल करने के लिए साम-दाम-दंड-भेद का खेल खेला जा रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और पूर्व मंत्री राम सिंह राणा का एक ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में कर …
लखनऊ। यूपी चुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। वहीं चुनाव में जीत हासिल करने के लिए साम-दाम-दंड-भेद का खेल खेला जा रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और पूर्व मंत्री राम सिंह राणा का एक ऑडियो वायरल हुआ है।
वायरल ऑडियो में कर रहे ‘बाबा’ का समर्थन
इस ऑडियो में तथाकथित नेता बाबा का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रदेश को अभी बाबा की जरूरत है। इस ऑडियो में नेताजी ये भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि पश्चिमी यूपी में मुस्लिमों का वोट बीजेपी को जाने वाला है। वहां किसान गांव-गांव जाकर चौपाल कर रहे हैं और सभी समाजवादी पार्टी से नाराज दिख रहे हैं।
वहीं इस ऑडियो के वायरल होने की जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह राणा ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा क वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए एक षणयंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो को मेरी आवाज बताकर वायरल किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये ऑडियो राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया है। इस ऑडियो से उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई है। समाजवादी पार्टी में उनकी छवि को खराब करने के लिए किसी ने ये साजिश रची है। उन्होंने कहा कि जिसने भी ये ऑडियो वायरल की है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं मामले पर जानकारी देते हुए गोमतीनगर के इंस्पेक्टर ने कहा कि शनिवार को पूर्व राज्य मंत्री रामसिंह राणा ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच हो रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: अयोध्या : यहां अभी तक बड़े दलों ने मैदान में नहीं उतारे अपने सूरमा, जनता पशोपेश में
