बहराइच: तमिलनाडु सरकार के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। सभी ने ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की। बहराइच के कलेक्ट्रेट में सोमवार को अभाविप की कार्यकर्ता नित्या पाठक के नेतृत्व में सभी ने नारेबाजी करते हुए तमिलनाडु सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। …

बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। सभी ने ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की। बहराइच के कलेक्ट्रेट में सोमवार को अभाविप की कार्यकर्ता नित्या पाठक के नेतृत्व में सभी ने नारेबाजी करते हुए तमिलनाडु सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

सभी ने प्रदर्शन के एडीएम अवधेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। अभाविप कार्यकर्ता नित्या पाठक ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर में छात्रा को मत परिवर्तन हेतु दबाव बनाने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने बाले सैक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल तंजावुर एवं ईसाई मशीनरी द्वारा संचालित ऐसे सभी कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से मान्यता रद्द एवं कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय शिक्षा देने की आड़ में धर्म परिवर्तन एवं मध्य परिवर्तन कराए जा रहे हैं, यह निंदनीय है।

अभाविप कार्यकर्ता तमिलनाडु राज्यपाल से मांग करते हैं कि ऐसे सभी कॉलेजों के ऊपर कठोर कार्रवाई हो। इस मौके पर जिला संयोजक आदर्श शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्वल मिश्रा, सार्थक टंडन, मयंक अग्रवाल, अंकित मिश्रा, आशीष सिंह, ऐश्वर्या पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : कृषि उप निदेशक के चालक ने युवक को मारी टक्कर, शराब के नशे में था धुत

संबंधित समाचार