रायबरेली: शॉर्ट सर्किट से लोडर में लगी आग, चालक ने बचाई जान…
रायबरेली। शनिवार की देर रात डीह से रायबरेली की ओर जा रहे एक लोडर (छोटा हाथी) में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। किसी तरह चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते पूरा लोडर जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगते …
रायबरेली। शनिवार की देर रात डीह से रायबरेली की ओर जा रहे एक लोडर (छोटा हाथी) में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। किसी तरह चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते पूरा लोडर जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग लगते ही गाड़ी से बाहर आ गया चालक
सलोन थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे बिजवालिया निवासी मुकेश कुमार शनिवार की देर रात लोडर लेकर भाड़ा लादने रायबरेली जा रहा था। तभी सुन्दरगंज चौराहे के पास अचानक लोडर में आग लग गई। लोडर में आग लगते ही लोडर चालक मुकेश ने लोडर से बाहर निकल जान बचाई व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष डीह रवींद्र सोनकर ने पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से लोडर में लगी आग बुझवाई लेकिन तब तक लोडर का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।
पीड़ित मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बताते हैं कि शार्ट सर्किट से लोडर में आ ग लगी है। सर्दी में वाहनों में शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ गया है। वाहक मेकैनिक बबलू का कहना है कि सर्दी में वाहनों की वायर सर्किट ठंडी होती है और जब वाहन चलता है तो सर्किट में ठंड से तनाव आता है जिससे केबिल भीतर ही कट जाती है जिससे शार्ट सर्किट होने से आग लगती है। ऐसे में जरूरी है कि वाहन का सर्किट बाक्स चेक कराया जाए।
ये भी पढ़ें; केंद्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में किसान 31 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन
