नैनीताल में होटल के कमरे में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में रविवार की देर रात अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। इसकी सूचना फायर सर्विस टीम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया। जानकारी के मुताबिक नगर के तल्लीताल स्थित बिड़ला रोड के समीप होटल माउंट एन लेक के एक कमरे …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में रविवार की देर रात अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। इसकी सूचना फायर सर्विस टीम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया।

होटल के कमरे में जला सामान देखते कर्मचारी।

जानकारी के मुताबिक नगर के तल्लीताल स्थित बिड़ला रोड के समीप होटल माउंट एन लेक के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। जिसकी सूचना होटल कर्मियों द्वारा फायर सर्विस टीम को दी गई। सूचना पर तत्काल पहुंची फायर सर्विस टीम व तल्लीताल पुलिस टीम ने मिनी हाई प्रेशर से लगातार आग पर पानी डालकर बमुश्किल काबू पाया गया और इस भीषण अग्निकांड से जनहानि होने से बचा लिया।

एफएसओ चंदन राम आर्य ने बताया कि होटल के कमरे में अचानक लगी भीषण आग पर फायर सर्विस व पुलिस टीम की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से टल गई। इस दौरान लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर, विपिन बडोला, सुरेंद्र कुमार, मनोज भट्ट, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार