संभल : ‘ज्यादा महिला कर्मी वाले बूथों पर इंचार्ज भी महिला होनी चाहिए’
संभल, अमृत विचार। बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और डीआईजी शलभ माथुर ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव के समय जो लोग …
संभल, अमृत विचार। बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और डीआईजी शलभ माथुर ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव के समय जो लोग मत पर्ची काटते हैं वह कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए खुले स्थान पर बैठें।
मतदान कर्मियों की टीम के लिए बैठने की व्यवस्था की जाए, ताकि वोटर क्रमवार आसानी से अपना मतदान कर सकें। महिला कर्मियों के लिए रुकने की पर्याप्त एवं सुरक्षित व्यवस्था हो और साथ ही हाइजेनिक शौचालय एवं बाथरूम एवं पेयजल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन बूथों पर ज्यादा महिलाएं कर्मी हों वहां पर इंचार्ज भी महिला कर्मी होनी चाहिए।
मतदान कर्मियों के लिए पौष्टिक खाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रसोइयों की बेहतर व्यवस्था हो। उन्होंने कहां की सभी बूथों पर विद्युत की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए, जहां जनरेटर की व्यवस्था नहीं हो वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। कोविड-19 का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ पर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खिड़की या कमरे के दूसरे गेट के सहारे ईवीएम मशीन न लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन की किसी भी दशा में वीडियो क्लिपिंग नहीं की जाए।
सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष एवं भय मुक्त तरीके से कराना सुनिश्चित करें। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की जाए। अवैध शराब एवं अवैध शस्त्रों को लेकर निर्देशित किया कि अभियान चलाकर छापेमारी की जाए। किसी भी दशा में अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र धारी जनपद में दिखने नहीं चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से चुनाव का कार्य किया जाए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
