मुरादाबाद : इंटरव्यू के बहाने ट्यूशन टीचर ने युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद,अमृत विचार। नौकरी का इंटरव्यू दिलाने के बहाने ट्यूशन टीचर युवती को मेरठ ले गया और वहां एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नौकरी का इंटरव्यू दिलाने के बहाने ट्यूशन टीचर युवती को मेरठ ले गया और वहां एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती के अनुसार 23वीं वाहिनी पीएसी के पास स्थित सीलपुर मोहल्ला निवासी रवि के पास ट्यूशन पढ़ती थी। इस दौरान ही रवि ने एक नौकरी के बारे में बताया। कहा कि इसके लिए मेरठ में इंटरव्यू होना है। इंटरव्यू के बहाने वह युवती को मेरठ ले गया। वहां एक कमरे में ले जाकर उसने युवती के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।
इस दौरान रवि ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मगर पीड़िता ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बता दिया। युवती के परिजनों ने आरोपी रवि के परिवार से संपर्क किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही।
जेल जाने के डर से रवि के परिजन 15 दिन में दोनों की शादी करने पर तैयार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने युवती को 1100 रुपये और एक जोड़ी कपड़े देकर मंगनी भी कर ली। 15 दिन बीत गए मगर रवि के परिजनों ने कोई खबर नहीं ली। इस पर युवती के परिजनों ने उनसे शादी के लिए कहा तो रवि और उसके परिजनों ने युवती के घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
तब पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
