संभल : असमोली और चन्दौसी सीट के चार प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
संभल, अमृत विचार। जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। सोमवार को दो विधानसभा सीटों से चार प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करते हुए नामांकन किया। बहजोई कलेक्ट्रेट के परिसर में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने के लिए पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बराबर में स्थित अभिलेखागार में असमोली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी …
संभल, अमृत विचार। जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। सोमवार को दो विधानसभा सीटों से चार प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करते हुए नामांकन किया।

बहजोई कलेक्ट्रेट के परिसर में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने के लिए पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बराबर में स्थित अभिलेखागार में असमोली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू ने सुबह के 11 बजे कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी पिंकी यादव पार्टी के पदाधिकारी और समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंची।
इसके साथ ही बहजोई ब्लाक परिसर में स्थित बीडीओ कार्यालय में चंदौसी विधानसभा के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चंदौसी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश और भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी समर्थकों के साथ नामांकन किया। नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों ने खुशी जाहिर की और सभी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। इस बार प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के नियम और कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कम संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन किया है। दोनों विधानसभा सीटों पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि संभल और गुन्नौर विधानसभा सीट से किसी भी दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।
कोरोना गाइडलाइन का पालन कर गुलाब देवी ने किया नामांकन
चन्दौसी। 31 विधान सभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय बहजोई पहुंचकर नामाकंन भरा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कर नामांकन पत्र दाखिल करते समय गुलाब देवी के साथ प्रस्तावक शरद शर्मा और अधिवक्ता विनोद कुमार बिन्नी मौजूद रहे।

इससे पूर्व चन्दौसी रोड स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, प्रभारी राजा वर्मा, डॉ. अनामिका यादव, धीरेन्द्र यादव, कमल कुमार, कमल, सुभाष भटनागर, साक्षी सिंह, भुवनेश राघव, अंकित जैन, डॉ. टीएस पाल, आकाश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, मनोज कठैरिया, नत्थूलाल राणा, एनके वार्ष्णेय, मोर मुकुट वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, शुभम राघव, गोविंद तंबाकू हरवेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने गुलाब देवी का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दीं।
