मुरादाबाद : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/भगतपुर,अमृत विचार। महेशपुर खेम के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ग्राम टाह …

मुरादाबाद/भगतपुर,अमृत विचार। महेशपुर खेम के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम टाह मदन निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को उसका भाई विजेंद्र सिंह अपनी पत्नी ममता के साथ मुरादाबाद से बाइक द्वारा अपने घर टाहमदन जा रहा था। बताया कि दंपति महेशपुर खेम के पास बाइक रोककर खड़े थे। इसी बीच काशीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे विजेंद्र सिंह व ममता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए भोजपुर चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने विजेंद्र सिंह (32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत देख ममता को उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक व कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार