हरदोई: हथौड़े से प्रहार कर युवक को उतारा मौत के घाट, ये थी हत्या की वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुरानी रंजिश के चलते बाजार में दिनदहाड़े एक युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। घटना की जानकारी लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सहित काफी मात्रा में फोर्स मौजूद रहा। पुरानी रंजिश के चलते की गई युवक की हत्या संडीला कोतवाली क्षेत्र …

हरदोई। पुरानी रंजिश के चलते बाजार में दिनदहाड़े एक युवक की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। घटना की जानकारी लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सहित काफी मात्रा में फोर्स मौजूद रहा।

पुरानी रंजिश के चलते की गई युवक की हत्या

संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किंहौटी निवासी गुड्डू पुत्र बेच्चू सोमवार की दोपहर बाजार गया था। जहां एक माह पूर्व हुए विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सर्वेश दीपचंद छत्रपाल पूर्व प्रधान लाखन आदि ने बेच्चू को बाजार में देखते ही एलान कर दिया की इसे मार डालो। इतना कहते ही दबंगों ने गुड्डू को हथौड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें: झांसी मंडल के तीनों जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानें…

बहनोई ने हत्यारोपियों की करी पहचान

वहीं मृतक की पत्नी फुरकान ने बताया पुरानी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने हथौड़े से प्रहार कर उसके पति की हत्या कर दी। वहीं गांव की बाजार में मौजूद मृतक के बहनोई साजिद ने घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह घटना के समय बाजार में था। उसने सर्वेश, दीपचंद की पहचान कर ली वहीं तीन अन्य लोगों को पहचान नहीं सका। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव-2022: रामपुर में इस बार नवाब खानदान और आजम खानदान आमने-सामने…

ये भी पढ़ें: लखनऊ: नई एक्स-रे तकनीक से मिनटों में पता चलेगा कोरोना है या नहीं, हुई ये रिसर्च…

संबंधित समाचार