बरेली: छात्रा की मौत पर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
बरेली,अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महानगर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर ने कहा कि तमिलनाडु के कॉलेज में जबरन धर्म परिवर्तन के चलते छात्रा की आत्महत्या से एबीवीपी व युवाओं में आक्रोश है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस …
बरेली,अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महानगर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर ने कहा कि तमिलनाडु के कॉलेज में जबरन धर्म परिवर्तन के चलते छात्रा की आत्महत्या से एबीवीपी व युवाओं में आक्रोश है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस ने दोषियों को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रूप से काम नहीं किया। इस दौरान महानगर विस्तारक अबनी यादव, नगर विस्तारक काना मुदगल, प्रान्त सह मंत्री गौरव यादव, हर्ष अग्रवाल, श्रेयांश बाजपेई, शिवम सक्सेना, आनंद कठेरिया, नवदीप यादव, आदित्य सक्सेना, अंकुश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े-
बरेली: विधान सभा चुनाव में माहौल बिगाड़ सकते हैं 4.03 लाख लोग
