बरेली: आईवीआरआई में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वेबिनार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेंडर एडवांसमेंट फॉर ट्रांसफार्मिंग इंस्टीट्यूशन परियोजना द्वितीय संवेदीकरण का वर्चुअल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान मैसूर की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक रेनू अग्रवाल ने समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने पर बल …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेंडर एडवांसमेंट फॉर ट्रांसफार्मिंग इंस्टीट्यूशन परियोजना द्वितीय संवेदीकरण का वर्चुअल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान मैसूर की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक रेनू अग्रवाल ने समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आज भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का शिक्षा का स्तर कम है। यह अंतर ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में है। जहां आज भी पुरुषों को प्रधानता दी जाती है। विशिष्ट अतिथि डा. निशा मेंदीरत्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना यानि राष्ट्र को शिक्षित करना है।

गति परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं आईवीआरआई के प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. महेश चन्द्रा ने गति परियोजना के बारे में विस्तार से कहा कि ‘गति चार्टर- 10 बिन्दुओं पर आधारित है। जिसमें उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों की भूमिका, सभी को समान अवसर प्रदान करने वाले छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों की व्यापक विविधता की सेवा करना आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गति परियोजना की सह अन्वेषक डा. रूपसी तिवारी ने की।

इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिला सशक्तिकरण पर फिल्मों का प्रर्दशन भी किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में पशुजन स्वास्थ्य विभाग की वैज्ञानिक डॉ. हिमानी धांजे समेत 133 शिक्षक, छात्र, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-

बरेली: चुनावी ड्यूटी से बचने को बनवा रहे शादी का कार्ड

 

संबंधित समाचार