बरेली: 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
बरेली,अमृत विचार। पुलिस ने छापेमारी कर 15 हजार के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर लिया। तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया। कस्बा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह ने नारायण नगला और रूड़की रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखकर उसे रुकने को कहा तो वह भागने की …
बरेली,अमृत विचार। पुलिस ने छापेमारी कर 15 हजार के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर लिया। तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया। कस्बा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह ने नारायण नगला और रूड़की रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखकर उसे रुकने को कहा तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम बदरुल निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर 82 फूटा रोड बहेड़ी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में 15 हजार का इनामी वांछित था।
यह भी पढ़े-
