आज का राशिफल। 25 जनवरी, 20222
मेष आज बुद्धिमान लोगों की संगत लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। यदि किसी तरह का लोन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। वृष आज पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। बच्चों को …
मेष
आज बुद्धिमान लोगों की संगत लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। यदि किसी तरह का लोन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
वृष
आज पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। बच्चों को लेकर अपने दायित्वों का पालन करें। अपनी गलतियों को लेकर क्षमा मांगने में संकोच न करें। कमीशन संबंधी कार्यों में लाभ नहीं होगा।
मिथुन
आज बीती हुई नकारात्मक बातें पुनः आपके ऊपर हावी हो सकती है। सोशल मीडिया पर समय बर्बाद हो सकता है। आपके सहयोग और भावनाओं की लोग कद्र नहीं कर रहे हैं। तनाव से बचने के लिए योग और मेडिटेशन अवश्य करें।
कर्क
आज मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी के बहकावे में न आयें। व्यवसाय में आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वजन और दिनचर्या को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।
सिंह
आज जॉब में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ धर्म-अध्यात्म की चर्चा कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों से आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है।
कन्या
आज प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास और सम्मान की भावना बढ़ेगी। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। विवादों का निपटारा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला
आज घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिए दिन बेहद शुभ है। शरीर में कमजोरी हो सकती है। मन में अनिष्ट का डर रहेगा। आपकी कोई योजना लीक हो सकती है।
वृश्चिक
आज भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिए। दिखावे के चक्कर में आप अपना नुकसान करा लेते हैं। आज एकदम सहज बने रहें। काम का ज्यादा बोझ लेना हितकर नहीं है। इससे आपके काम बनने के बजाय बिगड़ेंगे।
धनु
आज व्यवसाय में ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखें। सार्वजनिक जीवन में आपका नाम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। संमपत्ति में निवेश से लाभ प्राप्त होगा।
मकर
आपका स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत शुभ है। सहकर्मियों के साथ आपकी बांडिंग मजबूत होगी। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। तकनीक में आप काफी रुचि लेंगे।
कुंभ
आज मनोरञ्जक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों के कारण आप अपने काम में पूरी तरह ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के शुरुआती भाग में कर लें।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है। टैक्स और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कारण थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। मित्रों से मदद नहीं मिल पायेगी। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
