Maharashtra: वर्धा में कार नदी में गिरने से 7 MBBS छात्रों की मौत, बीजेपी विधायक का बेटा भी शामिल
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में बीती रात पुल से नदी में कार गिरने से 7 मेडिकल छात्रों (MBBS) की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्र महाराष्ट्र के दवेली से महाराष्ट्र के वर्धा जिले में जा रहे थे। मृतक छात्रों में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक …
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में बीती रात पुल से नदी में कार गिरने से 7 मेडिकल छात्रों (MBBS) की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्र महाराष्ट्र के दवेली से महाराष्ट्र के वर्धा जिले में जा रहे थे। मृतक छात्रों में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगडाले का भी नाम शामिल है। घटना में सभी की मृत्यु हुई है।
वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि अभी जांच चल रही है लेकिन पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से सेलसुरा के पास एक पुल से कार 40 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़े-
भारत में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
