योगी सरकार में किसानों की रातें खेतों में जग कर गुजरीं: अवधेश प्रसाद
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने सूबे की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि है प्रदेश में योगी की सरकार पहली ऐसी सरकार है जब किसानों की रातें खेतों में जाग कर गुजरीं। साढ़े चार साल के दौरान आवारा पशुओं से परेशान किसान अपने घर …
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने सूबे की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि है प्रदेश में योगी की सरकार पहली ऐसी सरकार है जब किसानों की रातें खेतों में जाग कर गुजरीं। साढ़े चार साल के दौरान आवारा पशुओं से परेशान किसान अपने घर नहीं सो सका।
मंगलवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। सरका़र बनी तो किसानों को राहत देने के लिए लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मिल्कीपुर के पिठला में पचास बेड का अस्पताल बनवाया जो आज छुट्टा पशुओं का अड्डा बन गया है।
आईटी बनवाया, आश्रम पद्धति विद्यालय बनवाया, लेकिन वर्तमान सरकार ने आज तक इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हालिया गांव में पचास बेड का अस्पताल कोरोना काल में भी इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सऱकार में किसान, मजदूर, नौजवान हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। महंगाई अपने चरम पर है और सरकार सो रही है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पार्टी नेतृत्व द्वारा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यदि सपा की सरकार बनी तो घोषणा पत्र का हर वादा पूरा किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता भाजपा सरका़र से ऊब चुकी है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, मीडिया प्रभारी बलराम यादव व अन्य मौजूद थे।
पढ़ें- रूस की गतिविधियों को लेकर चिंता के बीच अमेरिका ने 8,500 सैनिकों को तैयार रहने का दिया आदेश
