पीलीभीत: दहेज की खातिर ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर ससुराल वाले बेटी की ससुराल उत्तराखंड के सितारगंज इलाके में गए। शव पर चोट के निशान को देखते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सितारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर ससुराल वाले बेटी की ससुराल उत्तराखंड के सितारगंज इलाके में गए। शव पर चोट के निशान को देखते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सितारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गजरौला थाना क्षेत्र के बेबी सिंह कॉलोनी निवासी निर्मला विश्वास पत्नी इंद्रजीत ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मोनिका की शादी 26 नवंबर 2011 को युद्रपुर के ग्राम ठाकुरनगर निवासी एक युवक से हुई थी। ससुराल वाले दिए गए उपहार से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में तीन लाख रुपये, बाइक, एलईडी टीवी की मांग की जा रही थी। इसे न देने पर लगातार बेटी काे प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसकी जानकारी बेटी ने परिवार वालों को दी थी। आरोप लगाया कि पति के अपनी एक महिला रिश्तेदार से भी अवैध संबंध हैं। जिसके चलते वह बेटी को परेशान करता था। आए दिन मारपीट की जाती थी। 24 जनवरी को बेटी ने अपने मोबाइल नंबर से रात करीब साढ़े नौ बजे कॉल की। रोते हुए बताया था कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर रहे हैं।

25 जनवरी को सुबह पीड़िता को ससुराल से बेटी की मौत के बारे में सूचना दी गई। इस पर जब ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव बरामदे में पड़ा था। गले में फंदे के निशान थे। पति, सास, जेठानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।इस पर सितारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, विवाहिता की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत में चलती बाइक से गिरी आशा, डंपर ने कुचला, मौत

 

 

 

 

संबंधित समाचार